Friday, April 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमुम्बई से घर आ रहे व्यक्ति ने ऑटो चालक पर लगाया रूपया...

मुम्बई से घर आ रहे व्यक्ति ने ऑटो चालक पर लगाया रूपया छीनने का आरोप


जलालपुर अंबेडकर नगर। मुंबई से ट्रेन पकड़ कर घर वापस आ रहे अधेड़ के साथ मारपीट कर एक लाख रुपये टेंपो चालक पर छीनने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत किया है। पुलिस ने जांच पड़ताल में मामले को संदिग्ध व अर्ध विक्षिप्त होने का दावा करते हुए परिजनों से बात किया, जिन्होंने बताया कि उनके पास कोई रुपया मौजूद नहीं था। जानकारी के अनुसार आलापुर तहसील के भौरा गांव निवासी सुखराम जो मुंबई से छपरा एक्सप्रेस ट्रेन से  घर वापस आ रहे थे। इस ट्रेन से यह जौनपुर पहुंचे जहां से इन्होंने  जौनपुर से टेंपो द्वारा शाहगंज आए और शाहगंज से पुनः टेंपो पकड़कर सुरहुरपुर आ रहे थे।  इनका आरोप है की यूपी 50 टी 2753 टेंपो चालक द्वारा मालीपुर थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर बाजार में एक लाख रुपये बैग से निकाल लिया गया और सौ रुपये जेब से निकाल लिया जिसमे से 10 रुपये वापस कर दिया साथ ही ऑटो चालक ने दो लोगों के साथ मारपीट किया। पीड़ित ने इसकी शिकायत 102 पर कॉल करके सूचित किया सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को थाने लेकर आई। जहां पुलिस ने इससे जांच पड़ताल किया थाना । मालीपुर थानाअध्यक्ष प्रभाकांत तिवारी ने बताया कि यह मामला पूर्ण रूप से संदिग्ध है और यह मानसिक विक्षिप्त भी लग रहा है। इसकी पत्नी व बच्चों से बात की गई तो उन लोगों ने इसके पास कोई रकम होने की बात नहीं कही साथ ही इसका अकाउंट चेक कराया गया तो इसके खाते में मात्र 79 रुपए प्राप्त हुए फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments