Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकार्यक्रम आयोजित कर अपर जिलाधिकारी को दी गई विदाई

कार्यक्रम आयोजित कर अपर जिलाधिकारी को दी गई विदाई

अंबेडकर नगर। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अशोक कुमार कन्नौजिया का स्थानांतरण लखनऊ में संयुक्त निदेशक युवा कल्याण विभाग के लिए हो गया है। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित विदाई समारोह में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अशोक कुमार कन्नौजिया को भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन, अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ वैभव शर्मा, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलपुर, अन्य अधिकारियों ने स्थानान्तरित अपर जिलाधिकारी को पुष्प् गुच्छ तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया। जबकि मौजूद अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों व अन्य लोगों ने भी माल्यार्पण कर अपर जिलाधिकारी को विदाई दी।

विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने कहा कि अनुशासी और सकारात्मक सोच रखने वाले अपर जिलाधिकारी ने अपने कार्यकाल में जनपद में कई महत्वपूर्ण कार्यो को बड़ी सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया है। मृदुलभाषी स्वभाव के कारण काफी लोकप्रिय भी थे।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक,उप जिलाधिकारी सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए अपर जिलाधिकारी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अशोक कुमार कनौजिया ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनपद को वह हमेशा याद रखेंगे। जिलाधिकारी के मार्ग निर्देशन में एक टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए उन्होंने सभी सहयोगी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments