Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबीडीसी सड़क दुर्घटना में घायल, हालचाल जानने पहुंचे ब्लाक प्रमुख संघ के...

बीडीसी सड़क दुर्घटना में घायल, हालचाल जानने पहुंचे ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष

पूराबाजार, अयोध्या। ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह के साथ भाजपा सदस्यता अभियान में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने वाले पूराबाजार के ग्राम पंचायत रामपुर- सर्धा के क्षेत्र पंचायत सदस्य नीरज तिवारी उर्फ जितेंद्र तिवारी का ब्लाक मुख्यालय पहुँचने से पूर्व रास्ते में ही किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह घायल होकर अचेतावस्था में सड़क पर गिर गए। दर्शननगर स्थित आचारी का सागरा के पास हुई इस दुर्घटना के बाद उन्हें स्थानीय लोगों ने दर्शननगर स्थित  मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया ।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मंडलीय चिकित्सालय पहुंच कर ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने पहुंच कर हाल चाल लिया। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि सिर , माथा एवं चेहरे पर आँख के पास गंभीर चोटें आई है। शिवेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले के अत्यंत कर्मठ क्षेत्र पंचायत सदस्यों में अग्रणी हैं नीरज तिवारी के साथ घटी दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दुःख की घड़ी में वे हर तरह से नीरज और उनके परिवार के साथ खड़े हैं। बेहतर चिकित्सीय सुविधा के लिए यदि जरुरत पड़ेगी तो घायल क्षेत्र पंचायत सदस्य को उच्च मेडिकल सेंटर ले जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments