Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकांग्रेसियों ने किया प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

कांग्रेसियों ने किया प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत


अयोध्या। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के सुल्तानपुर से बस्ती जाते समय सुल्तानपुर रोड पर अवध विश्वविद्यालय के निकट कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में स्वागत किया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी को विजय बनाने में पुरी ताकत से जुटे। उपचुनाव की सभी दसों सीट गठबंधन जीतेगा और भाजपा बुरी तरह हारेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा गरीबों ,पीड़ित और जरूरतमंदों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुने और उनके निराकरण के लिए शासन प्रशासन से लड़ाई लड़कर उन्हें उनका हक दिलाए।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ उपचुनाव में प्रत्याशी को विजयी बनाने में कोई कसर नहीं रखेंगे।

स्वागत करने वालों में महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल, जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम, अंकुर खत्री, राजेंद्र प्रताप सिंह, उग्रसेन मिश्रा, रामदास वर्मा, राजकुमार पांडे ,भीम शुक्ला, अनिल तिवारी, अनिल सिंह ,अब्दुल हकीम, बलबीर सिंह कोरी, तारिक रुदौलवी, सिराज मुस्तफा, रोहित यादव,मोहम्मद आरिफ ,बसंत मिश्रा, आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments