Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले सुसराल जनों के खिलाफ़ दर्ज हुआ...

विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले सुसराल जनों के खिलाफ़ दर्ज हुआ मुकदमा


जलालपुर अम्बेडकर नगर। विवाहिता को दहेज के नाम पर प्रताड़ित करने और मार पीट कर घर से निकाल देने के मामलें में पुलिस ने पति,सास समेत अन्य ससुरालीजन पर मानसिक प्रताड़ना, क्रूरता समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामला कोतवाली जलालपुर के नगर जलालपुर के मोहल्ला नीम तल का है।जहां की गुलशन कायनात पुत्री वकील अहमद ने पुलिस से शिकायत किया है कि उस का विवाह तीन वर्ष पूर्व मो.तौसीफ निवासी कोतवाली रुदौली जिला अयोध्या के साथ मुस्लिम रीतिरिवाज के साथ हुआ। मगर शादी में मिले उपहार से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। जिससे पति मो.तौसीफ, सास महजबी,ननद रानी,सोनी,फिरदोस आदि मिल कर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर पति ने उसे घर से मार पीट कर  निकाल दिया। और वह अपनी विधवा मां के साथ किसी तरह गुजर बसर करने लगी। इसी बीच बीते 18 अगस्त को उस के कुछ रिश्तेदार व मायके वालों ने समझौता का प्रयास किया।मगर ससुराली जनों ने  मायके और रिश्तेदारों को गाली गलौज देते हुए भगा दिया। मामलें में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मानसिक प्रताड़ना और मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments