Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपुलिस टीम पर हमला करने वाले एक और गौ तस्कर को पुलिस...

पुलिस टीम पर हमला करने वाले एक और गौ तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


अम्बेडकर नगर। इब्राहिमपुर थाने की पुलिस टीम द्वारा पुलिस पर हमला करने वाले एक और गौ तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जवकि अभी एक आरोपी फरार है। दो आरोपियों को पुलिस ने हमले के दौरान ही गिरफ्तार कर लिया था। हमलावरों की तलाश के लिए रविवार को अलनपुर गांव में पुलिस टीम ने भारी फोर्स के साथ सर्च अभियान कराया था। पुलिस द्वारा भेजे गये प्रेस नोट में वताया गया है कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट से सम्वन्धित वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधीयों के विरूद्ध प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना इब्राहिमपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम वा आर्म्स एक्ट थाना इब्राहिमपुर से सम्वन्धित वांछित आरोपी सलमान पुत्र स्व. सज्जाद वेग निवासी अमीनपुर थाना इब्राहिमपुर को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। बीते 31 अगस्त की रात्रि लगभग तीन बजे अभियुक्तगणो द्वारा पुलिस पार्टी पर बंदूक से फायर किया गया था तथा इनके पास से गौमांस व अवैध बंदूक तथा चापड़ की वरामी की गयी थी। मौके पर घटनास्थल से अभियुक्त सलमान फरार हो गया था। एक सितम्बर को नहर के किनारे अलनपुर के पास से इब्राहिमपुर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पाण्डेय, निरीक्षक चन्द्र यादव, हेड कांस्टेवल अशोक सिंह, चालक राजेश यादव, अजय कुमार शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments