Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानाका हनुमान गढ़ी गेट पर सफाई कर रहे सफाई कर्मी की दबंगो...

नाका हनुमान गढ़ी गेट पर सफाई कर रहे सफाई कर्मी की दबंगो ने की पिटाई, मुकदमा दर्ज


◆ मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद


अयोध्या। नाका हनुमानगढ़ी गेट पर सफाई कर रहे सफाई कर्मी से मुहल्ले के दबंगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के समय सफाई कर्मी रज्जन ड्यूटी पर था। घटना में मारपीट की घटना सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई है।

सफाईकर्मी रज्जन पुत्र गंगादीन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए कहा है कि वह नगर निगम का कर्मचारी है उसने आरोप लगाया कि 25 अगस्त को सुबह व नाका हनुमान गढ़ी में ड्यूटी कर सफाई कर रहा था। इसी बीच अरूण कुमार पाण्डेय उर्फ इंस्पेक्टर  पुत्र स्व. विजय कुमार पाण्डेय व गौरव दूबे से गाड़ी पीछे करने को कहने पर गाली गलौच की तथा पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। स्थानीय लोगों द्वारा बीच बचाव किया गया।

मामले में कोतवाली नगर में भारतीय न्याय संहिता धारा 115(2), 352, 351(2) व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments