Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यावैश्विक स्तर पर कार्य करने वाली संस्था द्वारा महापौर को दिया जाएगा...

वैश्विक स्तर पर कार्य करने वाली संस्था द्वारा महापौर को दिया जाएगा विशिष्ट नागरिक सम्मान

अयोध्या। भारत सरकार के साथ मिलकर विश्व स्तर पर शोध कार्य करने वाली संस्था द्वारा अयोध्या के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी को विशिष्ट नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
संस्था साउथ एशियन इंस्टिट्यूट फॉर एडवांस रिसर्च एंड डेवलपमेंट वैश्विक स्तर पर भारत सरकार के साथ मिलकर शोध कार्य करती है। संस्था के उत्तर प्रदेश प्रमुख आनंद कुमार दुबे ने बताया कि साउथ एशियन इंस्टिट्यूट फॉर एडवांस रिसर्च एंड डेवलपमेंट द्वारा अयोध्या महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी को विशिष्ट नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान अक्टूबर माह में संपन्न होने वाले सरयू नदी सम्मेलन में प्रदान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments