Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचार करोड़ पच्चीस में 16 सड़को का होगा कायाकल्प

चार करोड़ पच्चीस में 16 सड़को का होगा कायाकल्प


अम्बेडकर नगर। कटेहरी विधानसभा उपचुनाव के पहले  क्षेत्र वासियों को शासन द्वारा बड़ी सौगात मिली है। चार करोड रुपए 25 लाख से 16 सड़कों की मरम्मत कराए जाने की हरी झंडी मिली है। सड़क निर्माण के लिए पहली किस्त लगभग ढाई करोड रुपए शासन द्वारा अवमुक्त भी किया गया है।  सड़क निर्माण कार्य से लगभग 60हजार आबादी को सीधे लाभ मिलेगा। शासन के निर्देश पर सड़कों के मरम्मत के लिए जुलाई माह में प्रस्ताव गया था। भाजपा एमएलसी हरिओम पांडे ने तीन दर्जन से अधिक सड़कों के सुदृढ़ीकरण वा मरम्मत के लिए सूची दिए थे। वहीं पी डब्लू डी विभाग ने पूरी प्रक्रिया कर शासन को भेजा था और वह सूची शासन द्वारा 16 सड़कों को सुधारने व मरम्मत कार्य के लिए मंजूर भी हो चुकी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा नैपुरा खास, पचेढवा संपर्क मार्ग, दुर्गापुर खास, आदमपुर तिंदौली संपर्क मार्ग, भटौली संपर्क मार्ग, सारंगपुर संपर्क मार्ग, नोन्सिला संपर्क मार्ग प्राथमिक विद्यालय, कादीपुर संपर्क मार्ग थिरूआनाले पर माइनर ब्रिज का मार्ग, हासिमपुर संपर्क मार्ग ,मिर्ज़ापुर हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग, सोनहरा संपर्क मार्ग, ऐनवा मार्ग जगुई  नहर पर सामान्य मरम्मत, दिलावलपुर भीटी मार्ग,  पकड़ी नगऊपुर संपर्क मार्ग मरम्मत कार्य किया जाएगा। वही एमएलसी हरिओम पांडे ने बताया जल्द ही और सड़कों को  मिलेगी मंजूरी। वही अधिसासी अभियंता सौरभ सिंह ने बताया की निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments