Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपत्नी को जलाने के प्रयास के मामले में मुकदमा दर्ज

पत्नी को जलाने के प्रयास के मामले में मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकरनगर। प्रेम विवाह के बाद दहेज की मांग को लेकर डीजल डालकर जलाने के प्रयास के मामले में पुलिस ने पति के विरुद्ध प्राण घातक हमला समेत विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया है। घटना  कोतवाली के हाजीपुर गांव में बुधवार की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाजीपुर गांव निवासी रजनीश वर्मा अपने ही गांव की एक युवती रूबी के साथ प्रेम प्रसंग कर पिछले वर्ष शादी कर साथ रहने लगे।इस बीच पति शराब के नशे में झगड़ा करने लगा और मना करने पर मारपीट करने लगा और कहा कि बाइक लाओ नही तो रहने नही देगे। बुधवार शाम को पति जलालपुर बाजार से लौटा और बाइक की मांग पर अड़ गया। मना करने पर  लात घुसो से पिटाई शुरू कर दिया। इसके बाद घर से डीजल का डिब्बा लेकर आया और हत्या करने के उद्देश्य से शरीर पर डीजल गिरा दिया। आग लगाने से पहले पीड़िता जान बचाकर हल्ला गुहार मचाते हुए भागी इस दौरान पति डंडे से पिटाई कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को थाना लाया और पति के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दिया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पति के विरुद्ध दहेज में हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments