Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिशोरी का दुपट्टा खींचने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने भेजा बाल...

किशोरी का दुपट्टा खींचने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने भेजा बाल अपचारी केन्द्र


जलालपुर अंबेडकर नगर। रक्षा बंधन के दिन बुआ के साथ पैदल जा रही किशोरी का दुपट्टा खींचने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़कर बाल अपचारी केन्द्र भेज दिया । घटना कटका थाना क्षेत्र के सेमरा चौराहे के पास घटित हुई थी । प्राप्त जानकारी के अनुसार रक्षाबंधन पर्व के बाद थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी अपनी बुआ के साथ सड़क के किनारे पैदल जा रही थी, इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने पहुंच कर सड़क के किनारे पैदल जा रही किशोरी का दुपट्टा खींच लिया जिससे वह सड़क पर गिरकर चोटहिल हो गई। बाइक आगे जाकर गिर पड़ी सभी बाइक सवार भागने में सफल रहे। पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर तीन अज्ञात के विरुद्ध छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बाइक नंबर के आधार पर तलाश करना शुरू कर दिया। बाइक नंबर के आधार पुलिस ने पर घटना में शामिल आरोपियों पहचाना। उक्त सभी आरोपी बाल अपचारी हैं जिनके विरुद्ध छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें बाल अपचारी केंद्र भेज दिया गया। इस टीम में उपनिरीक्षक अवधेश कुमार श्रीवास्तव, सिपाही साबिर अली, निलेश कुमार ,हरेंद्र यादव, अंजनी यादव आदि शामिल रहे। थाना अध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने बताया कि तीनों आरोपी बाल अपचारी हैं जिन्हें बाल अपचारी केंद्र भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments