Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से मारकर मां को उतारा मौत के घाट

कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से मारकर मां को उतारा मौत के घाट


◆ मां की निर्मम हत्या करने वाला हत्यारा बेटा को पुलिस हिरासत में लेकर कर रही पूंछताछ


मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र के मंजनाई पूरे कलूट सिंह गांव में एक कलयुगी बेटे द्वारा कुल्हाड़ी से काटकर मां की निर्मम हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस मां के हत्यारे बेटे को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ शुरू कर दिया है। वही महिला के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि राहुल पुत्र जग प्रसाद निवासी मंजनाई पूरे कलूट सिंह गांव निवासी ने शनिवार की शाम लगभग 6ः30 बजे किसी बात-विवाद को लेकर अपनी मां निशा की घर के अंदर कुल्हाड़ी से काट-काट कर निर्मम हत्या कर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां के हत्यारे कलयुगी बेटे को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ शुरू कर दिया है। साथ ही साथ महिला के शव को पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों की माने तो मृतका मंजनाई स्थित जयपुरिया स्कूल में काम करके परिवार का पेट पालती थी। जब वह स्कूल से काम करके शाम को घर लौटी तो किसी बात को लेकर मां बेटे में विवाद हो गया। जिसके बाद बेटे ने कुल्हाड़ी से काट-काट कर मां की निर्मम हत्या कर दी। घटना के समय मृतका के पति जग प्रसाद मजदूरी करने गया था। वहीं ग्रामीणों का यह भी कहना है कि हत्यारे बेटे का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था जिसका लखनऊ के किसी अस्पताल से इलाज भी चल रहा है। मृतका के एक बेटा तथा एक बेटी है। घटना के बाद से बेटी को रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं दूसरी ओर घटना को लेकर पूरे गांव में मातम छा गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर यश त्रिपाठी ने बताया कि 21 वर्षीय बेटे ने अपनी मां निशा को कुल्हाड़ी से काट-काट कर हत्या कर दी है। आरोपी बेटे राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा शव का पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments