अयोध्या। संत नगर कॉलोनी रायबरेली रोड स्थित एमबी पब्लिक स्कूल में 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम सदर व स्कूल की प्रबन्धिका लालमनी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। प्रबन्धिका लालमनी ने बताया कि विद्यालय में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान नन्हें मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने शिक्षा पर आधारित बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं की प्रस्तुति करके समाज को संदेश दिया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति की। उन्होंने कहा कि सरकार की हर घर तिरंगा एक बहुत ही अच्छी पहल है। हम लोगो ने उनकी पहल से प्रेरणा लेकर अभियान के तहत विद्यालय में तिरंगा लगवाया है। इस अवसर पर स्कूल के समस्त अध्यापिकाएं स्टाफ उपस्थित रहे।