Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागुरुपूर्णिमा पर श्रीअध्यात्म शक्तिपीठ में अर्पित हुई श्रद्धा

गुरुपूर्णिमा पर श्रीअध्यात्म शक्तिपीठ में अर्पित हुई श्रद्धा

सोहावल, अयोध्या। श्रीअध्यात्म शक्तिपीठ मुबारकगंज में रविवार को साधकों व श्रद्धालुओं ने गुरु आमिल को श्रद्धा निवेदित की। न्यास अध्यक्ष देवमित्र पांडेय, मुख्य अर्चक सुधीर पांडेय तथा आचार्य गिरिजा प्रसाद मिश्र के मार्गदर्शन में रोहित पांडेय मुन्ना ने पीठ के संस्थापक गुरुदेव रामकृष्ण पांडेय आमिल के विग्रह का षोडशोपचार पूजन किया। दतिया पीठाधीश्वर स्वामीजी महाराज के विग्रह का भी दतिया पीठ की परंपरा के अनुरूप विशेष पूजन किया गया। भगवती तारा, मां पीतांबरा, ललिता त्रिपुरसुंदरी, भगवती महाकाली, महालक्ष्मी, महासरस्वती, रुद्र महादेव, हरिद्रा गणपति, भगवान भैरव समेत सभी देवी-देवताओं के विग्रहों की विशिष्ट पूजा की गई। मौजूद साधकों ने गुरु गीता का सामूहिक पाठ किया। सामूहिक जप के उपरांत आरती हुई। अंत में सामूहिक भंडारा आयोजित किया गया। इसमें इलाहाबाद के संजय श्रीवास्तव, आलोक माथुर, लखनऊ के डा. सुधाकर अदीब, शोभा अदीब, संजय मालवीय, मुंबई के जय प्रकाश सिंह, जय विकास सिंह, अनुराग पांडेय बिठुल, आशीष सिंह, प्रेम प्रकाश पांडेय, सुरेश विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा, भोलू सिंह, बल्लू दुबे, महेश सिंह, नागेंद्र, श्रवण जायसवाल, राम प्रकाश त्रिपाठी, बिंदेश्वरी प्रसाद मिश्र, सोनू मिश्र, मोनू मिश्र, गणेश शंकर पांडेय, राजू पांडेय समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।


पौधा रोपने के साथ मुख्य अर्चक का किया स्वागत


हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, सुंदर नगर व नूरपूर से आये गुरु आमिल के शिष्यों ने मंदिर परिसर में चंदन, रुद्राक्ष, सेब तथा तेजपत्ता का पौधा रोपा। हिमाचल की श्रेष्ठा गुलेरिया, वंदना ठाकुर व मोनिका ठाकुर ने पौधरोपण के बाद मुख्य अर्चक सुधीर पांडेय को गुरु आमिल का चित्र अंगवस्त्रम तथा पादुका समर्पित कर उनका स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments