Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागुरु पूर्णिमा पर आयोजित शिविर में 50 ने किया रक्तदान

गुरु पूर्णिमा पर आयोजित शिविर में 50 ने किया रक्तदान

अयोध्या। सावन कृपाल रूहानी मिशन की ओर से गुरु पूर्णिमा पर बचपन प्ले स्कूल रामनगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 59 लोगो ने रजिस्ट्रेशन करवाया, जिसमें से 50 ने रक्तदान किया। जिला अस्पताल अयोध्या के ब्लड बैंक की टीम ने रक्त एकत्र किया। शिविर में सेंट्रल पंचायत के मुखिया ओम प्रकाश अंदानी, प्रीतम तलरेजा, गिरधारी चावला, जेपी क्षेत्रपाल ने रक्तदान किया। सिंधु सेवा समिति के अध्यक्ष मोहन मंध्यान ने प्रथम बार रक्तदान करने वालो में रोहित खेतपाल, यश मंध्यान, वंदना मंध्यान, अंशुल मंध्यान, प्रशांत लखमानी को प्रोत्साहित किया। सावन कृपाल रूहानी मिशन की ओर से विकास आहूजा ने रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट एवं अमृत बॉटलर्स की और से मोमेंटो प्रदान किए गए। रक्तदान के लिए लोगो को प्रेरित करने में कमल रावलानी, शंकर वासवानी, गिरीश राजपाल, नीरज पंजवानी, अमित खत्री, रोहित राजपाल, रोहित बिजलानी, सुभाष चंदानी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments