@ कृष्ण कुमार तिवारी
आलापुर अंबेडकर नगर। नगर पंचायत जहांगीरगंज में विकास की धारा लगातार बह रही है लेकिन इसी विकास की आड़ में जगह-जगह नाकामी अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गई है। स्थानीय सभासद, नगर पंचायत अध्यक्ष की उदासीनता का असर लोगों पर भारी पड़ रहा है।

बता देंगे नगर पंचायत जहागीरगंज के नेवारी दूराजपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासदो की उदासीनता भारी पड़ रही है। जगह-जगह गंदगी की भरमार है। साफ सफाई के अभाव में नालियां बज बजा रही हैं तो वहीं पर जगह-जगह कूड़े के अंबार लगे हुए हैं। कूड़ा सड़ने की वजह से आसपास के निवासियों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। आबादी के बीच में बना अस्थाई कूड़ाघर लोगों में संक्रमित रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। संचारी रोग अभियान के तहत नाला नालियों की सफाई न होना एक तरह से विकास की पोल खोल रहा है तो वहीं पर स्थानीय निवासियों को बरसात के दिनों में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।



