Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबिजली सहित अन्य समस्याओं को लेकर भाजपा नेताओं ने जिलाधिकारी से की...

बिजली सहित अन्य समस्याओं को लेकर भाजपा नेताओं ने जिलाधिकारी से की मुलाकात


जलालपुर अंबेडकर नगर। क्षेत्र की विभिन्न प्रकार की बिजली समस्याओं को लेकर भाजपा नेता का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी और अधीक्षण अभियंता से मुलाकात  किया। मुलाकात के दौरान भाजपा नेता ने अधिकारियों को कर्तव्य निष्ठा का पाठ पढ़ाया और मालीपुर क्षेत्र के भगलापुर गांव निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता के के मिश्रा गुरुवार को जिलाधिकारी और अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर उन्हें जाफरगंज उप केंद्र से जुड़े सभी फीडरो पर की जा रही अनियमित विद्युत आपूर्ति को दुरुस्त करने का ज्ञापन सौपा ।ज्ञापन में उन्होंने लिखा है कि इस भीषण गर्मी में इस उप केंद्र से जुड़े लगभग 40,000 की आबादी  अनियमित बिजली आपूर्ति से त्रस्त है ।18 घंटे की बजाय 5 घंटा भी बिजली उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही है। वर्तमान समय में धान की रोपाई का मौसम है किसानों की फसल पीछड रही है। जबरिया बिजली विभाग उपभोक्ताओं का शोषण कर रहा है फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर उन्हें हैरान किया जा रहा है। इन्होंने अभियंता से विद्युत चोरी का फर्जी मुकदमा नही दर्ज कराने व  विजली बिल बकाया के कारण कनेक्शन नही काटने का आग्रह किया है। इस मौके पर आशुतोष सिंह अंकुर सिंह व रजनीश तिवारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments