Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिशोर के विरुद्ध दर्ज हुआ छेड़छाड़ का मुकदमा

किशोर के विरुद्ध दर्ज हुआ छेड़छाड़ का मुकदमा


जलालपुर अंबेडकरनगर। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ करने वाले किशोर के विरुद्ध पुलिस ने दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।घटना कोतवाली  क्षेत्र के एक गांव की है। जहां बीते सोमवार को घटित हुई थी।एक गांव की महिला अपनी बच्ची को लेकर बीते सोमवार दोपहर को कोतवाली पुलिस के पास पहुंची। महिला ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि बच्ची सोमवार की सुबह तालाब की तरफ गई थी।तालाब पर गांव का एक किशोर मौजूद था।जिसने बच्ची के साथ गंदी नियत से दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोर ने बच्ची के साथ जबरदस्ती की उसकी पैंट उतार कर उसके प्राइवेट पार्ट में उंगली डाल दिया।उंगली डालने से बच्ची के प्राइवेट पार्ट से  खून बहने लगा।बच्ची रोते बिलखते घर आई और पूरी दास्तान अपने मां को बताई।जिसे सुनकर मां के होश उड़ गये।मां ने बच्ची के साथ घटित घटना की जानकारी पति को दी। पुलिस ने तहरीर पर किशोर के विरुद्ध दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि किशोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची का बयान परीक्षण आदि कराया जा रहा है। किशोर को कोतवाली लाया गया और बाल अपचारी केंद्र भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments