Sunday, June 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याउपचुनाव में मिली जीत पर कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया जश्न

उपचुनाव में मिली जीत पर कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया जश्न


अयोध्या। सात राज्य के 13 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कांग्रेस के नेताओं ने प्रसन्नता जताई। जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नफरत की राजनीति करने वाले पर्दाफाश हो गया है। पहले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की नगरी से मिला आशीर्वाद और अब उपचुनाव में भगवान विष्णु ने बद्रीनाथ में धार्मिक राजनीति को नकारा।

उन्होंने कहा कि देश में हुए 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में 10 सीट गठबंधन को मिलना यह दर्शाता है कि भारतवर्ष की जनता अब संविधान और सुशासन को वोट देगी ना कि धर्म के नाम पर हिंसा और नफरत की राजनीति करने वालों को।

महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत के बाद विधानसभा उप-चुनाव में गठबंधन की जीत ने यह बता दिया है कि जनता अब भाजपा की नफरती राजनीति से ऊब चुकी है, मजबूत विकल्प के तौर पर कांग्रेस पार्टी ही जनता की पहली पसंद बनकर उभरी है।

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने बद्रीनाथ विजय पर हर्ष जताते हुए इस विजय को स्वस्थ लोकतंत्र और मजबूत संविधान की विजय बताया। जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि अयोध्या के बाद बद्रीनाथ से भाजपा की हार ने यह सिद्ध कर दिया कि धार्मिक उन्माद फैलाकर सत्ता में बने रहने वाली भाजपा को जनता समझ चुकी है और अब उसे हिन्दू-मुस्लिम से कहीं ज्यादा मंहगाई और बेरोजगारी की चिंता है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा ,राम अवध, कविन्द्र साहनी, लाल मोहम्मद ,उमेश उपाध्याय ,जनार्दन मिश्रा, चंचल सोनकर,मोहम्मद आरिफ, ताज मोहम्मद ,प्रेम पांडे,अब्दुल हकीम, शैलेंद्र विक्रम सिंह मोहम्मद सदीक, रोहित यादव हरे कृष्ण गुप्ता , राजदेव ,रामदास, रामसागर रावत ,बसंत मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments