Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यावृक्षारोपण सप्ताह के तह स्टेट बैंक कालोनी में नगर आयुक्त ने किया...

वृक्षारोपण सप्ताह के तह स्टेट बैंक कालोनी में नगर आयुक्त ने किया पौधरोपण


◆ पर्यावरण सरंक्षण एवं हरित क्षेत्र विकसित किये जाने के उद्देश्य से अत्यन्त ही महत्वपूर्ण है अभियान – नगर आयुक्त


अयोध्या। वृक्षारोपण सप्ताह के तहत नगर आयुक्त सन्तोष कुमार शर्मा , अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार, सहायक नगर आयुक्त सौरभ नाथ ने स्टेट बैंक कालोनी में स्थित पार्क में पौधारोपण किया गया। इस अभियान के अन्तर्गत नगर निगम सीमान्तर्गत 20 पार्कों में वृक्षारोपण किये जाने की कार्ययोजना बनाई गयी है। जिसके द्वारा प्रतिदिन पृथक-पृथक पार्कों में वृक्षारोपण किया जाना है इसके साथ साथ पार्को के सौन्दर्यीकरण का भी कार्य किया जा रहा है। इस अभियान में उपस्थित जनमानस से भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता किये जाने की अपील की गयी।

नगर आयुक्त सन्तोष कुमार शर्मा ने बताया कि अभियान पर्यावरण सरंक्षण एवं हरित क्षेत्र विकसित किये जाने के उददेश्य से अत्यन्त ही महत्वपूर्ण अभियान है। इस अभियान के माध्यम से आम जनमानस को अपने आस पास अधिक से अधिक वृक्षारोपण हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। आमजन मानस से नगर क्षेत्र के स्थित ग्रीष्मावकाश में हरित क्षेत्र विकसित किये जाने के उददेश्य से अपने घरों में खाली स्थान, टैरेस, बालकोनी आदि में पौधारोपण किये जाने हेतु अपील की गयी है। इसके साथ साथ निष्प्रयोज्य वस्तुओं के पुनः उपयोग की धारणा से खाली बोतलों, प्लास्टिक की बोतलों आदि में भी पौधारोपण किये जाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त निगम द्वारा भी नगर क्षेत्र में वृहद रूप से वृक्षारोपण किये जाने के सम्बन्ध में कार्ययोजना तैयार की गयी है। पार्को में भी पौधारोपण एवं निगम के खाली स्थलों को चिन्हित किये गये है उक्त चिन्हित पार्कों में मियाँबाकी, आम, नीम पद्वति के वृक्षों का वृक्षारोपण कराया जा रहा है।                                  इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार, सहायक नगर आयुक्त  सौरभ नाथ आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments