Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविधायक त्रिभुवन दत्त ने रबड़ मोल्ड इण्टर लॉकिंग सड़क का किया लोकार्पण

विधायक त्रिभुवन दत्त ने रबड़ मोल्ड इण्टर लॉकिंग सड़क का किया लोकार्पण


आलापुर अंबेडकर नगर। आलापुर विकास खंड रामनगर के ग्राम सभा अमादरवेशपुर में विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि योजनान्तर्गत 16 लाख 21हज़ार के लागत से मोहम्मद आयूब के घर से यशवन्त यादव के घर तक रबड़ मोल्ड इण्टर लॉकिंग के कार्य का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव , आलापुर के विधायक त्रिभुवन दत्त ने फीता काटकर किया।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक त्रिभुवन दत्त ने कहा कि इस मार्ग के बन जानें से आवागमन में सुविधा मिलेगी।आलापुर विधान सभा क्षेत्र मे गांवों को सड़कों के माध्यम से मुख्य मार्गो तक जोड़ा रहा है तथा कई मार्गो का कार्य पूरा हो गया तथा उसका भी लोकार्पण जल्द किया जाएगा।विधायक त्रिभुवन दत्त ने कहा कि मेरे प्रस्ताव से कई पिच मार्गो की मरम्मत हुई है।आप सभी लोगों ने लोक सभा के चुनाव में संविधान एवं लोकतंत्र को बचाने लिए गठबंधन के प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने का कार्य किया।आप सब बधाई के पात्र है।उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कदीर आलम ने किया।समारोह का संचालन जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे निषाद ने किया।इस दौरान सदस्य जिला पंचायत अजीत यादव, विधान सभा अध्यक्ष रवींद्र यादव,सपा नेता अजय गौतम एडवोकेट,यशवंत यादव,अनिल कुमार,पिंटू यादव,इंतखाब आलम,रहमुल्ला खान,सुशील वर्मा,गुरुदेव गौतम,गुड्डू यादव,बांकेलाल गौतम,राजू यादव,इंद्रेश भारती,रोशनलाल गौतम,संजय गौतम,अन्नू कनौजिया आदि मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments