Sunday, June 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमस्जिद में दिए गए दान के रूपयो को जबरन लेने के मामले...

मस्जिद में दिए गए दान के रूपयो को जबरन लेने के मामले में मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकर नगर। मस्जिद में जुमा की नमाज के बाद मिले दान के पैसों को एक पक्ष द्वारा कमेटी के सदस्य से ले लेने के मामलें में पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।प्रकरण कटका थाना क्षेत्र के भियांव की है। भियांव निवासी मो.खुर्शीद ने पुलिस से शिकायत किया है कि उन के गांव में एक प्रसिद्ध मस्जिद है। जुमा की नमाज के बाद नमाजी यहां दान देते चले रहे। इसी बीच बीते शुक्रवार को वह दान का पैसा लेकर बैठे थे। तभी गांव के मो.  जावेद ने दान के पैसे उस से ले लिये जो एक हजार रूपये से अधिक थे विरोध करने पर विपक्षियों ने गाली गलौज और धमकी दी।  पीड़ित ने आरोप लगाया कि पूरे मामले को  यासिर हयात व अबुशहमा शह देरहे थे। शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। थानाध्यक्ष कटका यादवेन्द्र सोनकर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments