Sunday, June 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदबंगों ने वृद्धा के घर का ताला तोड़ किया कब्जा

दबंगों ने वृद्धा के घर का ताला तोड़ किया कब्जा


जलालपुर अम्बेडकर नगर। दबंगई के बल पर बेवा व असहाय वृद्ध महिला के मकान का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया गया। महिला ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौप कर न्याय की मांग की परन्तु आजतक कोई सुनवाई नही हुई है जिससे पीडिता तिरपाल मे रहने को मजबूर है। मामला मालीपुर थानाक्षेत्र के कैथी नसीरपुर गाँव की है। पीड़िता शकुन्तला ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि मेरे नाम से प्रधानमंत्री आवास बना हुआ है जिसमे मेरे नाम का बिजली कनेक्शन भी है। किसी कारण से मै घर से बाहर चली गयी थी मौका पाकर विपक्षी रमेश कुमार ने ताला तोड़कर कब्जा कर लिया और उसमे रखा सामान चुरा लिया पूछने पर लात घूँसों से पिटाई किया। हल्ला गुहार पर ग्रामीणों ने बीच बचाव किया और मुझे घर मे घुसने नही दिया जा रहा है। बार बार जान से मारने की धमकी देते हुए आक्रमण कर रहा है और मै तिरपाल डालकर रह रही हू मेरी लड़की को मारपीट कर भगा दिया गया है। जिसका कही पता नही चल रहा है और पूरे घर बिजली का नंगा तार फैला दिया गया है। इस मामले मे ग्राम प्रधान विपक्षी को चुनावी रंजिश के कारण शह देकर अत्याचार करवा रहा है। उपजिलाधिकारी द्वारा मालीपुर पुलिस को मामले से अवगत कराया परन्तु आजतक कोई पुलिस कर्मी नही पहुचा। क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि मामले को जांच कराकर उचित कार्यवाही की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments