◆ 8 छात्रों पर विश्वविद्यालय की दंडात्मक कार्यवाही से नाराज हैं छात्र
कुमारगंज, अयोध्या । कुमारगंज विश्वविद्यालय में मंडलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का उद्घाटन करने पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के सामने एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रर्दशन किया। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 8 छात्र छात्रों के खिलाफ की गई दंडात्मक कार्यवाही से नाराज एबीवीपी कार्यकर्ताओं एवं छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन सहित पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

छात्रों का उग्र प्रदर्शन देख पुलिस एवं प्रशासन हरकत में आ गया और कृषि विश्वविद्यालय के दोनों प्रवेश द्वारों को बंद करा दिया। छात्रों द्वारा तीन सूत्रीय मांगो का एक ज्ञापन भी प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नहीं लिया। जिससे नाराज और आक्रोशित छात्र एवं एबीवीपी कार्यकर्ता कृषि मंत्री के वाहन के आगे पहुंचकर उन्हें विश्वविद्यालय परिसर से बाहर जाने से रोकने लगे। भारी संख्या में मौजूद पुलिस कर्मियों ने प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं को घसीट घसीट कर कृषि मंत्री के वाहन के आगे से हटाया।



