Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविद्युत विभाग द्वारा चलाया गया मॉर्निंग चेकिंग अभियान, दस के खिलाफ मुकदमा...

विद्युत विभाग द्वारा चलाया गया मॉर्निंग चेकिंग अभियान, दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। विद्युत विभाग की टीम ने हाइलांस फीडरों पर विद्युत चोरी रोकने के लिए कई गांव में मॉर्निंग चेकिंग अभियान चलाया। इस चेकिंग अभियान के दौरान कुल 10 लोगों पर विद्युत चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया। मंगलवार की सुबह उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार, अवर अभियंता अरविंद सिंह, टीजी 2 अर्जुन यादव लाइमैन पवन और दीपक के साथ खंड जलालपुर के करमैनी हुसैनपुर, गौरा महमदपुर, रुकुनपुर कासिमपुर समेत अन्य गांवों में रेड किया। इस  दौरान करमैनी के इमना यादव, हुसैनपुर बीबीपुर के मोहम्मद हुसैन, महुअल मनिकापुर के सभाकांत, रेनू, रंजीत और नीरज कुमार, गौरा महमदपुर पारा के राम सुंदर, अर्जुन और राजपत्ती दसेरा रुकूनपुर कासिमपुर के अनुराग वर्मा विद्युत चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए। अधिशाषी अभियंता ए के शुक्ल ने बताया कि उक्त सभी के विरुद्ध चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि जिनके  कनेक्शन नहीं है वे अपना कनेक्शन करा लें अन्यथा उनके विरुद्ध चेकिंग के दौरान कनेक्शन वैध नहीं पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments