Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी के सहारे लटका मिला किशोरी का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी के सहारे लटका मिला किशोरी का शव


कुमारगंज, अयोध्या। कोतवाली इनायतनगर के चौकी क्षेत्र हैरिंग्टनगंज अंतर्गत मलेथू बुजुर्ग गांव में सोमवार की दोपहर करीब 1ः30 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में रामसुख कोरी की 16 वर्षीय पुत्री गांव के पश्चिम कठूमर के पेड़ में पन्नी से बनी बांध की रस्सी के सहारे लटका हुआ शव मिला।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह 7 बजे धान की रोपाई के लिए घर से निकली थी दोपहर 1 बजे घर न पहुंचने पर परिजनों ने ढूंढना शुरू किया तो पता चला कि सुबह धान की रोपाई करने खेत में नहीं गई थी।

घटना की जानकारी परिजनों तक पहुंची। परिजनों ने घटना की सूचना चौकी प्रभारी हैरिंग्टनगंज को दी, चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल राजनाथ सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना कोतवाली प्रभारी इनायतनगर अभिमन्यु शुक्ला अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर, घटना को संदिग्ध देखकर फॉरेंसिक टीम को सूचना दी, और उचित कार्रवाई का परिजनों को आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments