Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपूर्व में हुऐ विवाद को लेकर दबंगों ने युवक को पीटा

पूर्व में हुऐ विवाद को लेकर दबंगों ने युवक को पीटा


जलालपुर अंबेडकर नगर। शादी में डांस के दौरान हुई बवाल की खुन्नस निकालने के लिए एक ज्ञात तथा तीन अज्ञात युवको ने दुकान पर पहुंचकर एक युवक की जमकर पिटाई कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर कुल चार लोगों के विरुद्ध एससी /एसटी समेत मारपीट आदि की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। घटना कोतवाली के रविवार दोपहर को घटित हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अरई गांव निवासी युवक अखिलेश  और करौदी निवासी उमेर खान के बीच 7 जून को  शादी में डांस को लेकर विवाद हो गया था । खुन्नस निकालने के लिए उमेर खान अपने तीन अज्ञात  साथियों के साथ नजदीक की दुकान पर पहुंचा वहां बैठे अखिलेश को लाठी डंडे आदि से पिटाई करना शुरू कर दिया । पिटाई से युवक अखिलेश के कंधे व पीठ पर जहां चोट का निशान है वही हथेली फट गई है । कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चारों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments