Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिन्नर का भेष बना करता था वसूली, किन्नरों ने पकड़ कर जमकर...

किन्नर का भेष बना करता था वसूली, किन्नरों ने पकड़ कर जमकर पीटा


आलापुर अंबेडकर नगर। राजेश सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के पदुमपुर बाजार में रविवार की सुबह किन्नरों ने एक नकली किन्नर की जमकर धुनाई कर दिया। पदुमपुर बाजार में रहने वाली किन्नर संध्या ने बताया कि हम लोगों को लगभग पांच महीने से इसकी तलाश थी। शिकायत मिल रही थी कि राजेसुल्तानपुर, गढ़वल, सिंघल पट्टी, आदि बाजारों में हम लोगों के नाम पर बधाई लेता था। शाम को बाजारों में शराब पीकर लोगो से अभद्रता करता था जिससे हम लोगों की बहुत बेइज्जती होती थी। बहुत प्रयास के बाद पदमपुर मे हमे यह मिला। हम लोगों की कड़ाई के साथ इससे पूछताछ किया तो वह अपना नाम विशाल बताया और कहा कि मैं आजमगढ़ के भीम बर चांद पट्टी का निवासी हूं मेरी माता की मृत्यु हो चुकी है एक बहन है उसी के लिए यह सब करता हूं। थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments