Thursday, July 30, 2026
HomeUncategorizedप्रतिबंधित जीव शाही का शिकार करने के मामले में दो के विरुद्ध...

प्रतिबंधित जीव शाही का शिकार करने के मामले में दो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। बीते दिवस  प्रतिबंधित जीव शाही का शिकार करने वाले दो आरोपियों के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के कई धाराओं में वन रक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।घटना बीते सोमवार को जीवत अली खुर्रम गांव की थी। गांव निवासी पप्पू निषाद तथा बहादुर निषाद ने वन्य जीव संरक्षण के तहत प्रतिबंधित शाही जीव का शिकार किया था।जब वे दोनो जीव का वध कर रहे थे इसी दौरान सूचना पर 112 डायल पुलिस पहुंच गई।पुलिस के पहुंचने से पहले दोनो आरोपी शाही का कटा शव छोड़ कर फरार हो गए।इस बीच वनाधिकारी स्नेह कुमार वन रक्षक श्याम नारायण यादव मौके पर पहुंचे और पशु चिकित्सक डा सपना बरनवाल ने पोस्टमार्टम कर रिपोर्ट दी।पुलिस ने वन रक्षक की तहरीर पर उक्त दोनो आरोपियों के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण की आधा दर्जन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments