Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपुरानी रंजिश को लेकर युवक पर धारदार हथियार से हमला, मुकदमा दर्ज

पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर धारदार हथियार से हमला, मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। ठेला लेकर घर जा रहे व्यक्ति के ऊपर प्राण घातक हमला कर मरणासन्न कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को गंभीर हालत में इलाज हेतु अस्पताल भेजा। पीड़ित की तहरीर पर एक आरोपी के विरुद्ध धारदार हथियार से मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।घटना कोतवाली के डीह भियांव गांव में बीते सोमवार शाम को घटित हुई थी। गांव निवासी पुनीत कुमार ठेला लेकर घर जा रहा था।जब वह घर के पास पहुंचा पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी मिश्रीलाल ठेला को गिरा दिया जिससे पुनीत ठेला के नीचे दब गया।जिससे दोनो पक्षो  के बीच वाद विवाद शुरू हो गया।आरोप है कि विपक्षी मिश्री लाल ने पुनीत के ऊपर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।जिससे वह खून से सराबोर होकर जमीन पर गिर पड़ा। जब तक अन्य ग्रामीण बीच बचाव के आते विपक्षी भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नगपुर अस्पताल भेजा जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments