Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमहिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक्सयूवी थ्री एक्स ओ को समारोहपूर्वक किया लांच

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक्सयूवी थ्री एक्स ओ को समारोहपूर्वक किया लांच


अम्बेडकर नगर।मल्टीनेशनल वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी शक्तिशाली और अति सुरक्षित क्षमता वाहन महिंद्रा एक्स यू वी थ्री एक्स ओ को आधिकारिक तौर पर मगंलवार को जनपद में लांच किया l महिंद्रा एंड महिंद्रा द्वारा एक्स यू वी थ्री एक्स ओ के लांच को लेकर उपस्थित जनसमुदाय में काफी उत्सुकता रही । मेगा लांच के अवसर पर अमित मोटर्स प्रा० लि० के निदेशक संजय घई व सीईओ अमित कुमार सिंह के विशेष आग्रह पर मुख्य अतिथि स्टेट बैंक के चीफ अधिकारी मनोज सिंह तथा जनपद के गणमान्य अतिथियों सहित उपस्थित जनसमुदाय ने मार्केटिंग एंड सेल्स कंसल्टेंट्स से फीचर के बारे में विस्तार से जानकारी ली और कहा यह वाहन ग्राहकों के बीच निश्चित रूप लोकप्रिय होगा, अमित मोटर्स के सेल्स मैनेजर राशेष मिश्र, ने काफी विस्तार से गाड़ी के बारे में सभी को बताया। उच्च स्तरीय परफॉर्मेन्स के साथ साथ कुल 5 वेरिएंट एम एक्स1,2,3, ए एक्स 5, ए एक्स 7 एवं 2 अतिरिक्त पैक प्रो और लग्जरी में उपलब्ध है।

सभी अत्याधुनिक तकनीक से लैस भरोसेमंद वाहन के रूप में बनाया गया है। इस अवसर पर अमित मोटर्स प्रा०लि० के , सी ई ओ अमित कुमार सिंह, एसएम राशेष मिश्र, सेल्स मेनेजर विक्रम सिंह व अब्बास अली तथा समस्त कर्मचारी व सहकर्मी उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में सीइओ अमित सिंह ने आए हुए आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments