Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरस्मैक के साथ एक गिरफ्तार

स्मैक के साथ एक गिरफ्तार


जलालपुर अंबेडकर नगर। मालीपुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान लाखो रुपए के स्मैक के साथ अंतरजनपदीय एक तस्कर को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।  मंगलवार को  पुलिस टीम को सूचना मिली कि रुकनपुर बाभनपट्टी खड़ंजे के पास एक युवक नशीला पदार्थ लेकर खड़ा है जो इसे बेचने के फिराक में है। पुलिस टीम जब वहां पहुंची तो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया। जामा तलाशी में उसके कब्जे से 82.27 ग्राम स्मैक बरामद किया। जिसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपए है।पूछताछ में उसकी पहचान कादीपुर गांव निवासी संगम गौतम के रूप में की गई। पकड़े गए युवक के विरुद्ध जनपद के साथ अन्य जनपदों के कई थाना में धोखाधड़ी, चोरी और एनडीपीएस एक्ट के तहत लगभग दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं। सीओ देवेन्द्र कुमार ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments