Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमायके वालों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, मायके जानें को लेकर हुआ...

मायके वालों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, मायके जानें को लेकर हुआ था विवाद


बसखारी अंबेडकर नगर। परिवार के बीच हुए विवाद में पहुंचे मायके वालों की दबंगई को देखते हुए ग्रामीणों ने उन्हें बंधक बना लिया और एक पेड़ से बांध दिया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बूझकर बंधक बनाए गए लोगों को मुक्त कराया। मामला बसखरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित कौड़ाही दलित बस्ती का बताया जा रहा है।जहां पर मंगलवार की सुबह मायके जाने को लेकर एक औरत और उसके ही परिवार के बीच विवाद हो गया। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ससुर सेवालाल को लेकर थाने चली गई। वहीं इधर औरत के मायके नीबा आलापुर गांव से कौड़ाही पहुंचे कुछ लोगों ने दबंगई करना शुरू कर दिया। जिस पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवकों को बदमाश समझ कर बंधक बना लिया। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बूझाकर बंधक बनाए गए युवकों को  मुक्त कराया।और युवकों को थाने लेकर चली गई। इसके बाद पुलिस के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ। बताया जाता है कि थाने में दोनों पक्षों में सुला समझौता करा कर उन्हें घर भेज दिया गया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष संत कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में सुलह समझौता कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments