Sunday, August 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशुक्रवार को सीएम योगी अमानीगंज बाजार में करेंगे जनसभा

शुक्रवार को सीएम योगी अमानीगंज बाजार में करेंगे जनसभा


अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा 17 मई को एक बजे मिल्कीपुर विधानसभा के अमानीगंज बाजार स्थित बीबीएस मेमोरियल हास्पिटल के पीछे मैदान में होगी। जिसमें बूथ स्तर की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि जनसभा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जनसभा में मिल्कीपुर व रुदौली विधानसभा के बूथों की सहभागिता करने का प्रयास किया जा रहा है। सभा को लेकर पदाधिकारियों को विभिन्न प्रकार की जिम्मेदारियां सौंप दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments