Sunday, August 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएक दिन पूर्व चोरी हुई बोलेरो के मामले में मुकदमा दर्ज

एक दिन पूर्व चोरी हुई बोलेरो के मामले में मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। बीते दिवस घर के सामने खड़ी बोलेरो गाड़ी को अज्ञात चोरों द्वारा चुराकर फरार हो जाने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है । पीड़ित सुबाष बिन्द जौनपुर जनपद के थाना खेतासराय गांव  रुधौली का निवासी है जो मालीपुर थाना क्षेत्र के बैरागल गांव में शिक्षक पद  पर तैनात है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह सपरिवार धवरुआ रोड मालीपुर में मनोज चौहान के यहां किराए के मकान में रहता है,और पिता के नाम एक बोलेरो गाड़ी थी जिसको मैं अपने पास रखता था। वह गाड़ी घर के सामने खड़ी थी, शनिवार रात अज्ञात चोरो ने गाड़ी को पार कर दिया। रविवार सुबह उठा तो मेरी गाड़ी नदारत रही जिसे काफी खोजबीन किया परंतु कहीं मिला नहीं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों की विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments