Sunday, August 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगिरोह बंद अधिनियम के तहत तीन गिरफ्तार

गिरोह बंद अधिनियम के तहत तीन गिरफ्तार


जलालपुर अंबेडकर नगर। जलालपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश गिरोह बंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत तीन लोगों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करते हुए न्यायालय भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मद शमीम, मोहम्मद अनीक व नसीम निवासी जाफराबाद थाना जलालपुर जो उत्तर प्रदेश गिरोह बंद समाज विरोधी क्रियाकलाप में लिप्त है, जिन पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही किया है। यह तीनों कहीं भागने की फिराक में है जिसकी सूचना मुखबिर द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए इन्हें पकड़ने का प्रयास किया जो भागने लगे अंततः उप निरीक्षक दुर्योधन लाल वर्मा एस आई यू टी योगेंद्र विक्रम सिंह की टीम ने घेर कर पकड़ लिया। इन पर पूर्व में आर्म्स एक्ट तथा गोवध समेत करीब आधा दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं। गिरफ्तार कर्ता टीम में कांस्टेबल दुर्गा प्रसाद यादव, केशव सिंह व हरिकेश यादव शामिल रहे। क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्या  ने बताया कि इन आरोपियों को गिरफ्तार  न्यायालय भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments