Sunday, August 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रेम प्रसंग से जुड़े मामले में विद्युत टावर पर चढ़ा युवक

प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले में विद्युत टावर पर चढ़ा युवक


अम्बेडकर नगर। प्रेम प्रसंग से जुड़े एक मामले में युवक युवक हाई टेंशन विद्युत् टावर पर चढ़ गया, पुलिस अधिकारियों के प्रयास के बावजूद भी वह नीचे उतरने को तैयार नहीं था।  युवक लगातार मीडिया कर्मियों को बुलाए जाने की बात कर रहा था। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, व थाना प्रभारी वहां मौजूद थे और युवक को नीचे उतारने का प्रयास कर रहे थे। मामला अहिरौली थाने से जुड़ा हुआ है। चर्चा है कि प्रेम प्रसंग के एक मामले में पुलिस द्वारा युवक को हिरासत में लिया गया था, बुधवार की सुबह शौच जाने के बहाने आरोपी युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, और वह दरवन झील के निकट विद्युत के हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया। युवक द्वारा विद्युत टावर पर चढ़ने की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए। पुलिस विद्युत टावर के पास किसी को जानें नहीं दे रही थी। समाचार प्रेषण तक युवक को विद्युत टावर से नीचे नहीं उतारा जा सका था। इस विषय में अहिरौली थाना प्रभारी विवेक वर्मा से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments