Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापरसावां हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर चाणक्य परिषद में...

परसावां हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर चाणक्य परिषद में रोष


◆ 10 मई तक गिरफ्तारी न होने पर गांव में होगी ब्राह्मण महापंचायत


अयोध्या। थाना इनायत नगर के परसावां में राम प्रकाश पाण्डेय की हत्या में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से चाणक्य परिषद में रोष व्याप्त है। परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक कृपा निधान तिवारी ने कहा है कि 10 मई तक गिरफ्तारी न होने पर गांव में ब्राह्मण महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।

घर में शराब पीने से मना करने पर गांव के दबंगो द्वारा राम प्रकाश पाण्डेय के साथ मारपीट की गई थी। जिनकी इलाज के दौरान 16 अप्रैल की मृत्यु हो गई। आई जी के हस्ताक्षेप के बाद मुकदमा दर्ज किया गया था।

अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक कृपानिधन तिवारी ने प्रदेश के मुख्य  मन्त्री को ज्ञापन भेजकर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के साथ सुरक्षा दिलाने की मांग किया था। उन्होंने बताया कि अभी तक अभियुक्तो की गिरफ्तारी और पीडित  परिवार की सुरक्षा नही दी गई। जिससे पीड़ित परिवार में बचे एक मात्र पुत्र अपने मौसी के घर सुल्तानपुर रहने को मजबूर है। उसको अभियुक्तों द्वारा बराबर धमकी दी जा रही है कि मुकदमे में सुलह कर लो नहीं तो तुम्हे जान से मार डालेंगे।

चाणक्य परिषद  की बैठक मे निर्णय लिया गया कि कि अगर आगामी 10  मई परशुराम  जयन्ती तक हत्यारो की गिरफ्तारी , मृतक के बेटे को आर्थिक मदद और सुरक्षा की मांग नही दी गई तो मजबूरन अखिल भारतीय चाणक्य परिषद एक विशाल ब्राह्मण महापंचायत मृतक के गांव परसावां में आयोजित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments