Sunday, August 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरस्मैक के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल


जलालपुर अंबेडकर नगर। मालीपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस की कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है। मालीपुर थाना के उपनिरीक्षक हवलदार सिंह यादव हमराही विनोद प्रचेता तथा कुलदीप राज के साथ क्षेत्र भ्रमण के लिए निकले थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि बाभनपट्टी रोड सोनू  के ट्यूबेल के सामने मंसूरपुर में एक व्यक्ति जिसका नाम रियाजुद्दीन निवासी हाशिमपुर थाना मालीपुर जनपद अंबेडकर नगर का रहने वाला है उसके पास नाजायज तरीके से स्मैक है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले दिया जामा तलाशी के दौरान 11.25 ग्राम स्मैक बरामद हुआ पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया। क्षेत्राधिकार देवेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध नशा का कारोबार नहीं करने दिया जाएगा जो लोग इसमें संलिप्त होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments