Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविदेश भेजने के नाम पर पांच युवकों से ठगी, पीड़ितो ने दी...

विदेश भेजने के नाम पर पांच युवकों से ठगी, पीड़ितो ने दी तहरीर


जलालपुर अंबेडकर नगर। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच बेरोजगार युवकों से लाखो रुपए ऐठने वाले ठग के विरुद्ध पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।प्रकरण जलालपुर कोतवाली अन्तर्गत पेठिया तकिया गांव का है।गांव निवासी बदरुद्दीन, मुसर्रफ, फैजान एजाज अहमद तथा जौनपुर जनपद के खानपुर गांव निवासी शाहनैन ने अलग अलग तहरीर देकर बताया कि कोतवाली क्षेत्र के ताहापुर इस्माइलपुर गांव निवासी दो सगे भाई शाहिब और सलमान ने दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर  50 -50 हजार रुपए लिया।बीते तीन मई को उक्त ठग फर्जी बीजा और फर्जी हवाई जहाज का टिकट दिया।हम सभी लोगो को अकबरपुर ले गए जहां बताया कि दुबई में अत्यधिक बारिश होने के चलते टिकट कैंसिल हो गया है।विगत सात महीने से उक्त दोनो ठग ढाई लाख रुपए हड़प लिया और अब आनाकानी कर रहे है। कोतवाल संतोष कुमार ने बताया कि जांच कर कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments