Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादेश की गद्दी पर वही आसीन हो जो हिंदू हितों के अनूकूल...

देश की गद्दी पर वही आसीन हो जो हिंदू हितों के अनूकूल नीतियों का कर सके निर्धारण – महामंत्री विहिप


अयोध्या। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय स्तर की बैठक अयोध्या में संपन्न हुई। राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र भवन पर आयोजित बैठक में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी के साथ-साथ राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के अंर्तराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद पांराडे ने की।

बैठक के बाद मिलिंद परांडे ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद की दृष्टि से तात्कालिक दो विषय बहुत ही महत्वपूर्ण है। देशभर में सीएए कानून लागू हुआ है। बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अल्पसंख्यक हिन्दू ,जैन, बौद्ध, सिख, जो  भारत मे आये है। उनको नागरिकता और सुरक्षा प्रदान करने के लिए विहिप कार्य कर रही है। संपूर्ण संगठन इस काम में जोर-शोर से लगा हुआ है। देश भर में अनेकों जगह पर कैंप लगाए गए हैं। कैंप में हिंदू जैन बौद्ध और सिखों का पंजीकरण हो रहा है।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में चल रहे लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में विहिप की प्राथमिकता है कि देश की गद्दी पर वही आसीन हो जो हिंदू हितों के अनूकूल नीतियों का निर्धारण कर सके। हिंदू हित में देश और राष्ट्र का हित है। बिना किसी राजनीतिक दल का नाम लिए पूरे देश भर में हिंदू जागरण का कार्य विश्व हिन्दु परिषद करेगा।

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद के लोग हर महीने में एक बार बैठक के लिए एकत्र होते है। कल दिल्ली में बैठक हुई थी। आज अयोध्या में भी बैठकों का दौर चला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments