Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यास्वयं करें मतदान दूसरों को भी मतदान के लिए करें प्रेरित

स्वयं करें मतदान दूसरों को भी मतदान के लिए करें प्रेरित


 मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर चलाया जा रहा है अयोध्या स्वीप अभियान


अयोध्या। जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में मतदान प्रतिशत को बढ़ाये जाने के दृष्टिगत अद्भुत अयोध्या स्वीप अभियान के तहत सम्पूर्ण जनपद में वृहद स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के तहत पिछले चुनाव के सापेक्ष मतदान प्रतिशत में और सुधार लाये जाने के दृष्टिगत मतदाताओं से घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता से अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की जा रही है। उन्हें जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतदाता से लोकतंत्र को मजबूत करने हेतु लोकतंत्र के प्रति अपने सर्वोपरि कर्तव्य अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने हेतु जागरूक किया जा रहा है। अपील की जा रही है कि मतदाता स्वयं वोट दें और अपने परिवार, सगे सम्बंधियों, मित्रों एवं पड़ोसियों आदि को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। इस अभियान के तहत ऐसे क्षेत्र जहां पर विगत चुनाव में मतदान प्रतिशत काफी कम रहा है वहां पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी के क्रम में विधानसभा 276 गोसाईगंज में बूथ लेवल आफिसर तथा सुपरवाइजर द्वारा मतदाता जागरूकता रजिस्टर को भरने के लिए घर-घर सर्वे किया जा रहा है। मतदान के दिन 20 मई  को मतदान हेतु शपथ दिलायी गयी।

विधानसभा 271 रूदौली क्षेत्र में बीएलओ द्वारा मतदाताओं को मतदान हेतु शपथ ग्रहण कराया गया। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत डोर जव डोर मतदाताओं को जागरूक करते हुए खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी , सहायक विकास अधिकारी, ग्राम सचिव, बीएलओ तथा समूह की दीदियों ने डोर टू डोर जाकर अद्भुत अयोध्या स्वीप अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments