Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपाईयों ने किया आचार्य नरेन्द्र देव वार्ड में जनसम्पर्क

सपाईयों ने किया आचार्य नरेन्द्र देव वार्ड में जनसम्पर्क


अयोध्या। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व महानगर कमेटी अयोध्या ने आचार्य नरेंद्र देव वार्ड में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क अभियान से पहले पूर्व मंत्री, महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम व उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव ने अंबेडकर पार्क में डा भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

इस दौरान पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने कहा कि भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है, भाजपा सरकार में महंगाई चरम सीमा पर है, घरेलू चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं, जनता भाजपा के झूठे वादों को जान चुकी है।

इस दौरान अमित प्रसाद, महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम, उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, आकीब खान, महानगर सचिव वीरेंद्र गौतम, राकेश यादव, सूर्यभान यादव, पार्षद रामभुवन यादव, जगत नारायण यादव, अर्जुन यादव सोमू, राम अजोर यादव, अम्बेडकर वाहिनी महानगर अध्यक्ष शिव शंकर शिवा, अजय यादव, ऋतुराज सिंह, जे पी यादव, संजीत सिंह, अमन सागर, बृजलाल पासी, इश्तियाक खान , सुरेन्द्र यादव, ओ पी राव इत्यादि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments