Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव


◆ सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस


आलापुर अंबेडकर नगर। पुल के नीचे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुंची दो थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही।बाद में अतरौलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामला नरियांव-सिकंदरपुर मुख्य मार्ग का है।जहां मंगलवार को कनैला पुल के नीचे एक युवक का शव देखा गया,ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दिया।सूचना पर जहांगीरगंज तथा पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के अतरौलिया थानें की पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस टीम कुछ देर सीमा विवाद में उलझी रही। युवक की पहचान सुरेंद्र( 28 वर्ष )पुत्र पारस यादव निवासी देवरिया पंडित थाना राजेसुल्तानपुर के रूप में हुई।शव अतरौलिया थानें की सीमा में होने के चलते पड़ोसी जनपद की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक सुरेंद्र कल घर से दिल्ली जाने की बात कह कर निकाला था लेकिन किन परिस्थितियों में यहां पहुंचा यह एक बड़ा सवाल है।सुरेंद्र के चेहरे पर चोट के निशान भी देखे गए हैं जो अनहोनी की तरफ इशारा कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments