Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचौपाल लगाकर सांसद ने किया ग्रामीणों से सम्पर्क

चौपाल लगाकर सांसद ने किया ग्रामीणों से सम्पर्क


अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने मिल्कीपुर विधानसभा के हैरिंग्टनगंज में नौ स्थानों पर चौपाल के माध्यम से जनता से सम्पर्क व संवाद किया। गयासुद्दीन, आदिलपुर, सराय मजरा, रेवना, मोहनवा, अहरन सुवंश, परसपुर सथरा, निमड़ी, अछोरा में आयोजित चौपाल में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। चौपाल स्थल पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा सांसद का माला पहना कर स्वागत किया गया।

आयोजित चौपाल में सासंद लल्लू सिंह ने कहा मोदी सरकार ने बिचौलियों को हटा कर योजनाओं का लाभ सीधा बैंक खाते में दिया है। जिससे योजनाओं का पूर्ण लाभ पात्र लाभार्थियों को मिला है। किसान सम्मान निधि से किसानों को आर्थिक मजबूती मिली है। कन्या विद्या धन, सुकन्या समृद्वि योजना, बेटी पढाओ-बेटी बचाओ योजनाओं से महिलाओं का उत्थान हुआ है। पीएम आवास योजना के माध्यम से लोगों को आवास दिए गए है। अयोध्या का अभूतपूर्व विकास किया गया है। अयोध्या आज विश्व की धार्मिक राजधानी के रूप में उभरी है। चार जून को अयोध्या को भगवा मय करने का संकल्प लें। सरकार में सभी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के दिया गया है। योजनाओं की श्रंखलाओं के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया है। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments