Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबलात्कार के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


कुमारगंज, अयोध्या। कुमारगंज पुलिस ने बलात्कार में वांछित अभियुक्त को 48 घंटे के अंदर पिठला हाइवे मोड़ से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। मिल्कीपुर सर्किल अंतर्गत एक गांव में नाबालिक लड़की के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया था। मामले में कुमारगंज थाने में धारा 452, 376(3) आईपीसी  व 3/4( 2 ) पॉक्सो एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मंगलवार को थाना कुमारगंज के प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह मय हमराह उप निरीक्षक अरविंद पटेल चौकी प्रभारी एनडीए व सिपाही रविशंकर यादव के साथ मुखबिर की सूचना पर आरोपित प्रवेश कुमार पुत्र रामपाल ग्राम सलोनी इनायतनगर को पिठला हाईवे मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments