Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअलग अलग मामलों में दो गिरफ्तार

अलग अलग मामलों में दो गिरफ्तार


जलालपुर अम्बेडकर नगर। जलालपुर पुलिस ने दो अलग अलग मामले मे दो युवको को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।पहला मामला दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में वांछित आरोपी को जलालपुर पुलिस ने गिरफ्तार करके न्यायालय भेज दिया है।

जलालपुर थाना के उप निरीक्षक हीरालाल यादव हमराही अमन वर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि दुष्कर्म और पास्को एक्ट में आरोपित युवक मालीपुर चौराहे पर खड़ा हैं। सुचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने पहुंचकर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम विवेक मौर्या निवासी भिडिउरा थाना ज्ञानपुर जिला भदोही बताया जिसे पुलिस ने गिरफ़्तार करते हुए न्यायिक हिरासत हिरासत में भेज दिया ।

              वही दूसरे मामले मे जलालपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को एक अदद अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करते हुए न्यायालय भेज दिया।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जलालपुर थाना के उपनिरीक्षक दुर्योधन लाल वर्मा  अपने हमराहियों के साथ चेकिंग अभियान के लिए निकले थे तभी नगर के बसखारी रोड पक्का पुल पर एक युवक को एक अदद नाजायज तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ पकड़ लिया गया जिसने पूछताछ में अपना नाम जाबिर निवासी मोहल्ला पश्चिम तरफ थाना जलालपुर जिला अंबेडकर नगर बताया। उक्त टीम मे हेड कांस्टेबल रामकिशोर सिंह, अशोक सिंह व राम प्रवेश  शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments