Sunday, August 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबसपा के लोकसभा केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

बसपा के लोकसभा केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन


अयोध्या। बहुजन समाज पार्टी द्वारा लोक सभा केन्द्रीय चुनाव कार्यालय अम्बेडकर नगर रोड सहनवां में बनाया गया है। रविवार को चुनाव कार्यालय का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार व हवन पूजन के मध्य फीता काट कर किया गया।

बसपा प्रत्याशी सच्चिदानंद पाण्डेय ने कहा कि जनता जो बदलाव मांग रही है। वह हम लेकर आएं है। मूलभूत विकास की चीजें है उनपर काम करना है। वर्तमान सरकार में जुमलेबाजी चरमसीमा पर है। शिक्षा, सुरक्षा तथा स्वास्थ्य जैसी मूल भूत सुविधाओं पर काम किया जाएगा। 400 पार का नारा एक जुमला है। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही चीजों के दाम कम तथा चुनाव बीतने के बाद अधिक हो जाते है। दोनों सरकारें पूर्ण रूप से विफल रहीं है।

इस अवसर पर बीएसपी के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार कोरी, कोऑर्डिनेटर महेंद्र आनंद, पूर्व जिला पंचायत आनंद शुक्ला, रामगोपाल कोरी, सुनील पाठक, राजेंद्र गौतम, राम जी सोनी जिला चुनाव प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments