Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारेड ड्रॉप डायनेस्टिक सेंटर का किया उद्घाटन

रेड ड्रॉप डायनेस्टिक सेंटर का किया उद्घाटन

अयोध्या। देवकाली बाईपास स्थित संघा कोल्ड स्टोर के सामने रेड ड्रॉप डायनेस्टिक सेंटर का उद्घाटन किया गया। इस अवसर प्रमुख अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने फीता काटा। आलोक सिंह रोहित ने बताया कि नव्य भव्य अयोध्या में लगातार विकास हो रहा है। स्वास्थ्य को लेकर भी कई कंपनियां आगे आ रही है और अयोध्या में डेवलपमेंट कर और यहां पर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए लगातार प्रयासरत है। ये दिल्ली कि अच्छी डायनेस्टिक कंपनी है। यहां पर हर प्रकार की खून कि जांच होगी। रेड ड्रॉप डायनेस्टिक सेंटर के डॉक्टर हिमांशु त्यागी ने बताया कि हमारे यहां हर प्रकार की खून की जांच होगी अब किसी को भी लखनऊ जाने की जरूरत नहीं सारी जाती यहीं पर हो जाएगी। हमारे होम कलेक्शन की भी सुविधा उपलब्ध है। हमारा यह डायनेस्टिक सेंटर सुबह 8ः00 बजे से रात 10ः00 बजे तक लगातार मरीजों की सेवा करेगा। मौके पर अंजनी ओझा, बृजेश ओझा, विवेक ओझा,डॉ अनिरुद्ध सिंह, डॉ हिमांशु त्यागी, डॉ जनार्दन उपाध्याय, सूर्यांश चोपड़ा, रिचा उपाध्याय, महानगर प्रचारक विश्व बंधु, संघ चालक विक्रम प्रसाद पांडे मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments