Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ की मौत


अम्बेडकर नगर। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अंधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे जिला चिकित्सालय में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना क्षेत्र के कदियापुर निवासी 54 वर्षीय छोटेलाल पुत्र रमई सोमवार की देर शाम मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था, महरुआ थाना क्षेत्र के शुक्लपट्टी मनसापुर सम्पर्क मार्ग पर खजूरडीह गांव के निकट अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर अवस्था में उसे एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय में लाया गया जहां जांचोंपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर जिला चिकित्सालय पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। चिकित्सालय प्रशासन द्वारा आगे की कार्यवाही के लिए मामले की सूचना अकबरपुर थाने में दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments